इतिहास में आज 6 अप्रैल : बीजेपी के लिए आज है बड़ा दिन, जानिए कैसे हुई थी भाजपा की स्थापना

admin
3 Min Read

देश के राजनीतिक इतिहास में 6 अप्रैल का दिन खास अहमियत रखता है। खास तौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए। आज का दिन बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्यों? क्योंकि आज से 44 साल पहले, साल 1980 में आज 6th April को ही Bhartiya Janta Party की स्थापना हुई थी। तब ये कैसे हुआ था? बीजेपी की स्थापना कैसे हुई थी? भारतीय जनता पार्टी किसने बनाई थी? पूरी डिटेल आगे दी गई है। इसके साथ-साथ ऐसी और भी बातें बता रहे हैं जो 6th April को खास बनाती हैं। 6 अप्रैल क्यों खास है? जानिए आज का इतिहास अपने अंदर क्या-क्या समेटे हुए है?

Foundation of BJP: भाजपा की स्थापना कैसे हुई?
श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से BJP का जन्म हुआ था।
1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ।
पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

Importance of 6 April: 6 अप्रैल का इतिहास
खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं। आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी।
1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।
1909 : अमेरिका के रॉबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

Share this Article
Leave a comment