इतिहास में आज 29 अगस्त : हॉकी के ‘जादूगर’ का जन्म, और क्या खास जानें

admin
4 Min Read

29 अगस्त की तारीख में देश-दुनिया के इतिहास में कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। भारत के संदर्भ में देखा जाए तो तीन महान हस्तियों का जन्म इसी तारीख को हुआ था। देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म इसी दिन 1905 में हुआ था। उनके अलावा 1949 में भारत के एक शीर्ष वैज्ञानिक के.राधाकृष्णन का जन्म हुआ। उन्होंने ही मंगल मिशन का नेतृत्व किया और पहले ही प्रयास में मंगल पर मंगलयान को भेजने में भारत को सफलता मिली। इस तारीख को 1969 में एक और अहम हस्ती मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था जो करगिल के युद्ध में शहीद हुए थे। बाकी 29 अगस्त की अहम घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा निम्न प्रकार से है…

1612: भारत के औपनिवेशिक युग की एक अहम घटना हुई। सूरत की लड़ई में अंग्रेजों के हाथ पुर्तगालियों को हार का सामना करना पड़ा।

1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया गया।

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त।

1887: कभी गांधीजी के डॉक्टर रहे और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म।

1905: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।

1931: शक्तिशाली नगा आंदोलन की बुनियाद रखने वाले नगा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन।

1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941: रूस में मानव इतिहास की जघन्य घटना। जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त

1949: भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म। उनके नेतृत्व में ही भारत ने पहले ही प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया।

1952: प्रेयरिंग संत के नाम से मशहूर भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन।

1956: महिंद्रा ऐंड मोहम्मद के संस्थापकों में से एक मलिक ग़ुलाम मोहम्मद का निधन। वह पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।

1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया।

1969: करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था।

1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की।

1976: प्रसिद्ध बांग्ला विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।

1980: स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के बाद भारत के राज्यपाल बनने वाले माधव श्रीहरि अणे का जन्म।

1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में विमान हादसा। वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

1998: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

2000: न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन।

2007: हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।

2008: बंगाल के औद्योगिक इतिहास की अहम घटना। टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनो प्रॉजेक्ट शुरू किया था जिसका तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध किया। विरोध से क्षुब्ध होकर टाटा ने नैनो प्रॉजेक्ट स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

29 अगस्त को अहम दिवस: राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस) और परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

Share this Article
Leave a comment