इतिहास में आज 17 अगस्त : भारत मां के महान सपूत मदन लाल ढींगरा को अंग्रेजों ने दी फांसी, भारत से ब्रिटेन लौटी अंग्रेजों की पहली सैन्य टुकड़ी

admin
3 Min Read

इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को 103 वर्ष पहले 1909 में फांसी दी गई थी। वहीं, दो दिन पहले आजाद हुए भारत से 17 अगस्त 1947 को अंग्रेजोंं की पहली सैन्य टुकड़ी ब्रिटेन वापसी के लिए रवाना हुई थी। वहीं, खेल जगत में अमेरिकी तैराक माइकल फ्लेप्स ने आठ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की। सात साल की उम्र में तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण (Birth, Marriage and Death Registration) स्वीकार किये गये।

1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 : भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिए उपलब्ध की गई।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नॉल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1999 : तुर्की में जोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हजार लोगों की मौत।

2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकार किया।

2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट।

2008 : अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।

Share this Article
Leave a comment