इतिहास में आज 12 जुलाई : जानिए देश-दुनिया में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

admin
4 Min Read

प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1290 – इंग्लैंड के सम्राट ऐडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।

1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता में जलावतरण।

1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।

1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।

1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।

1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।

1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।

1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।

1990- प्रसिद्ध सोवियत नेता बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।

1994 – फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये।

1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।

1998 – फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।

2001 – अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत।

2006 – इजरायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

2012 – नाइजीरिया के ओकिबी में एक टैंक ट्रक में विस्फोट में 100 से अधिक लोग मारे गए।

2013 – बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन।

2013 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने यूनाइटेड नेशंस को संबोधित किया। आज मलाला का जन्मदिन भी है।

2019 – यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित।

2020 – रेलवे ने पहली बार आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बंगलादेश तक पहुंचाई।

2021 – एपीडा ने नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

Share this Article
Leave a comment