विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को नागपुर में 1975 में हुए पहले विश्व हिंदी सम्मेलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बता दें कि भाषा के प्रमुख विद्वानों और योगदानकर्ताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर तीन साल में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। दरअसल, इस दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाना है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 10 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।
10 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास
1510 – अच्युतानंद भारत के ओडिशा के 16वीं शताब्दी के कवि द्रष्टा और वैष्णव संत थे, जिनका जन्म 10 जनवरी 1510 को हुआ था।
1896 – महाराष्ट्र के एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ नरहर विष्णु गाडगिल का जन्म 10 जनवरी 1896 को हुआ था।
1923 – मलयालम साहित्य के भारतीय कवि ओलप्पामन्ना का जन्म 10 जनवरी 1923 को हुआ था।
1949 – टॉलीवुड के भारतीय फ़िल्म निर्माता और वितरक अल्लू अरविंद का जन्म 10 जनवरी 1949 को हुआ था।
1964 – 10 जनवरी 1964 को कलकत्ता में मुसलमानों और हिंदुओं के बीच लड़ाई हुई थी।
1966 – भारत और पाकिस्तान ने 10 जनवरी 1966 को ताशकंद घोषणा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1967 – राधाबिनोद पाल एक भारतीय विधिवेत्ता थे, जो 1952 से 1966 तक संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य रहे। इनका निधन 10 जनवरी 1967 को हुआ था।
1971 – भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया का जन्म 10 जनवरी 1971 को हुआ था।
1974 – भारतीय मशहूर अभिनेता रितिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था।
1983 – तमिल, मलयालम और तेलुगु फ़िल्म उद्योगों की भारतीय अभिनेत्री पृथा हरि का जन्म 10 जनवरी 1983 को हुआ था।
1984 – फ्रांसीसी अभिनेत्री और लेखिका कल्कि कोचलिन का जन्म 10 जनवरी 1984 को हुआ था।
1995 – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल दृष्टि धामी का जन्म 10 जनवरी 1995 को हुआ था।
1990 – तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश का जन्म 10 जनवरी 1990 को हुआ था।
2011 – भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, लेखक और गायक विवेक शौक की मृत्यु 10 जनवरी 2011 को हुई थी।
2011- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय छायाकार एस रामचंद्र का निधन 10 जनवरी 2011 को हुआ था।
