इंदौर में तीन रिकॉर्ड, नोटा को दो लाख वोट, देश में सबसे बड़ी जीत लालवानी की

admin
3 Min Read

इंदौर (deshabhi.com)। इंदौर में BJP के Shankar Lalwani ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है। नोटा भी दो लाख वोट के साथ रिकॉर्ड बनाकर देशभर में चर्चा का विषय बना।इंदौर का चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। यहां पर नोटा ने सबसे अधिक दो लाख वोट लिए हैं और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी भी देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच चुके हैं।


इंदौर में बना दोहरा रिकॉर्ड
इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 1226751 वोट मिले हैं। इसके साथ इंदौर में नोटा को दो लाख वोट मिले हैं। इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा है। इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले नामांकन वापस ले लिया था। इस वजह से कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई। कांग्रेस ने जनता से अपील की थी कि नोटा पर वोट दे और अपना विरोध दर्ज करवाए। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 2019 में गुजरात के नावासार सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर हैं।

शंकर लालवानी भाजपा 1226751
संजय सोलंकी बसपा 51659
पवन कुमार अभा परिवार पार्टी 15210
अभय जैन निर्दलीय 8392
नोटा 218674
इंदौर में बने तीन रिकॉर्ड रिकॉर्ड

  1. भाजपा के शंकर लालवानी को मिले 12 लाख 26 हजार 751 वोट। भाजपा ने यहां पर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में सबसे ज्यादा वोट मिले।
  2. सांसद शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 1,00,8077 है। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे।
  3. नोटा को पहली बार देश में 2,18,674 ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।
Share this Article
Leave a comment