एमसीबी, 04 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक अनोखी हलचल देखी गई, जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार्यशैली की सराहना की। डॉ महंत ने कहा कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई चर्चाओं की नई लहर
विपक्ष के वरिष्ठ नेता द्वारा सत्तापक्ष के मंत्री की प्रशंसा किए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इस बयान को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इसे राज्य की सियासी रणनीतियों के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।
मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
इस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी यह काम जारी रहेगा। उन्होंने अपने प्रयासों को जनता के कल्याण से जोड़ा और भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य जारी रहेगा।
