Sawan 2024 : सावन का महीना इस बार बेहद खास, जानें कब से हो रहा आरंभ और कितनें होंगे सावन के सोमवार

admin
3 Min Read

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। शिव भक्तों को इस महीना का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं। इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। आइए जानते हैं सावन कब से हो रहा है आरंभ और इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे।

इस साल सावन महीना की गणना दो तरीके से की जाती है। एक संक्रांति के अनुसार और दूसरा पूर्णिमा के अनुसार। पूर्णिमा तिथि के अनुसार, सावन महीना का आरंभ 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो रहा है और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। वहीं, संक्रांति के अनुसार, सावन महीना का आरंभ 16 जुलाई से सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ ही हो जाएगा। पूर्णिमा के अनुसार, सावन में 5 सोमवार होंगे। वहीं, संक्रांति के हिसाब से 4 सोमवार होंगे। बता दें कि मूल रूप से लोग पूर्णिमा के हिसाब से ही सावन का व्रत करते हैं। पूर्णिमा के अनुसार, सावन का आरंभ सोमवार से होगा और समापन भी सोमवार को ही होगा।

सावन सोमवार तारीख
22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)
19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार

सावन महीना का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव ही रुद्र रुप में सृष्टि का संचालन करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इसलिए भी यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है।

Share this Article
Leave a comment