रसगुल्ला गले में अटका सांस हो गया बंद.. फिर बुझ गया घर का इकलौता चिराग… घर पर पसरा मातम

admin
1 Min Read

पूर्वी सिंहभूम (deshabhi.com)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के गले में रसगुल्ला फंसने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली खबर के मुताबिक, घटना पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह के पाटमहुलिया गांव की है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमित सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पर रिश्तेदार मिठाई लेकर आए थे। तभी अमित सिंह बैड पर लेटे हुए रसगुल्ला खाने लगा। खाने के दौरान रसगुल्ला गले में अटक गया और वह कराहने लगा।

घरवालों के बहुत कोशिश करने पर भी रसगुल्ले को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद उसे उल्टी हुई और फिर घर वाले उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घर के इकलौते चिराग की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

Share this Article
Leave a comment