Rojgar Mela 2026 रायपुर में 7-8 अक्टूबर को रोजगार मेला, युवाओं को नौकरी का मौका

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 7 और 8 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होगा।

रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ के मुताबिक, रोजगार मेले का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में किया जाएगा। मेले का मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर के विधायक, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। मेले में अलग-अलग क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी युवाओं को दी जाएगी।

इसके साथ ही युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं से इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Share this Article