रायपुर: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत, अफेयर का खुलासा होने पर उठाया आत्मघाती कदम

1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इस घटना में प्रेमीका की मौत हो गई है और प्रेमी की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अभनपुर खाना क्षेत्र की है।

दरअसल, मृतका की पहचान शारदा भारती (38) के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान शिव कुमार कुर्रे (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का प्लान किया।

शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब के किनारे पहुंचे और जहर खा लिया। जहर खाने के बाद शारदा भारती ने दम तोड़ दिया और शिव कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Share this Article