छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली रवाना हुई। पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
रैली में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुल सात राइडर्स शामिल हैं। यह अभियान सात दिनों तक देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
‘नशे के विरुद्ध एकजुट भारत’ के संदेश के साथ निकाली गई इस रैली का उद्देश्य खासतौर पर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
