रायपुर में दीपावली पर बिजली गुल हुई तो तुरंत करें शिकायत, बनाए गए 15 कंट्रोल रूम

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

6 से 8 नवंबर तक शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक चालू रहेंगे शिकायत केंद्र, जारी किए गए मोबाइल नंबर

रायपुर। धनतेरस और दीपावली के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने विशेष व्यवस्था की है। रायपुर में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 15 विशेष शिकायत केंद्र बनाए गए हैं।

कंपनी के अनुसार, ये शिकायत केंद्र 6 से 8 नवंबर तक संचालित होंगे। रायपुर नगर वृत्त-एक के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज की जाएंगी।

त्योहार के दौरान यदि किसी इलाके में बिजली गुल होती है या कम वोल्टेज की समस्या आती है, तो उपभोक्ता अपने नजदीकी शिकायत केंद्र के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य दीपावली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना और शिकायतों का जल्द समाधान करना है।

15 शिकायत केंद्रों के मोबाइल नंबर

शिकायत केंद्रमोबाइल नंबर
पुरैना6232923175
देवपुरी6232923176
रावणभाठा6232923177
तेलघानी नाका6232923178, 6232923179
नयापारा6232923180, 6232923181
शास्त्री चौक6232923182, 6232923183
बूढ़ापारा6232923184, 6232923185
डीडी नगर6232923168, 6232923169
लाखेनगर6232923170, 6232923171
चंगोराभाठा6232923172
टिकरापारा6232923173, 6232923174
सिविल लाइन6232923160, 6232923161
शंकर नगर6232923162, 6232923163
दलदल सिवनी6232923164, 6232923165
कचना6232923166, 6232923167
Share this Article