रायपुर: अग्निवीर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

2 Min Read

रायपुर, 03 अप्रैल। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह तारीख 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से हुई थी।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क की सुविधा

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में मदद देने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहाँ अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

अन्य सहायता केंद्र

इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी अभ्यर्थियों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी परेशानी या जानकारी के लिए उम्मीदवार रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Share this Article