भू-विज्ञान पुरस्कार से डॉ.हर्ष का राष्ट्रपति ने किया सम्मान

admin
1 Min Read

रूपेश वर्मा ,बलौदाबाजार (deshabhi.com)। पलारी के ग्राम कोसमंदी निवासी डॉ. हर्ष कुमार वर्मा को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार खनन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 अगस्त को आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।


डॉ. वर्मा, जो सीएसआईआर-केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं, ने राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उपलब्धियों में भूमिगत गुफाओं के सुरक्षित निर्माण, जलविद्युत राजमार्गों और मेट्रो परियोजनाओं में उनका विशेष योगदान शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने भूमिगत कोयला खदानों के लिए एक नवीन स्थायी तकनीक विकसित की है, जो खनन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।


उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर है। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस सम्मान ने न केवल डॉ. वर्मा के परिवार और गांव का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरान्वित किया।

Share this Article
Leave a comment