फिर एक बार BJP के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार,28 को शपथ लेने की संभावना

admin
1 Min Read

पटना(deshabhi.com)। बिहार की राजनीती से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों में गहराती दरार के संकेतों के बीच जदयू प्रमुख के भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन में लौटने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी यानि रविवार को शपथ ले सकते हैं।

नीतीश कुमार के एक बार फिर राजग (NDA) में लौटने की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में बैठके की। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील मोदी और विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने हालांकि दावा किया कि यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों के संबंध में थी। भाजपा के एक सहयोगी ने हालांकि दावा किया कि बिहार में महागठबंधन सरकार के गिरने के लिए मंच तैयार है और राजद से नाता तोड़ने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कुमार का समर्थन करेगा।

Share this Article
Leave a comment