इतिहास में आज 11 मई : 1998 में आज ही के दिन भारत सरकार ने पोखरण में किया था सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण

admin
4 Min Read

11 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 11 मई 1998 को भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था। 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने 1 अरब का आंकड़ा छूआ था।

1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था और 1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

11 मई का इतिहास (11 May Ka Itihas) इस प्रकार है:
2007 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
2000 में 11 मई को ही भारत की जनसंख्या 1 अरब पहुंची थी।
1998 में आज ही के दिन यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।
1998 में 11 मई को ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था।
1995 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1988 में आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
1965 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
1940 में आज ही के दिन ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की थी।
1833 में आज ही के दिन अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
1784 में 11 मई को ही अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई थी।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

11 मई का इतिहास (11 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1976 में आज ही के दिन पंजाबी गायक अमिरंदर गिलऴ का जन्म हुआ था।
1950 में 11 मई के दिन ही हिंदी फिल्मों के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ था।
1937 में आज ही के दिन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ था।
1922 में 11 मई के दिन ही हेर्ररर, फिलिपिन्सी सुप्रीम कोर्ट न्यायविद् एमरफिना मेलनसिओ का जन्म हुआ था।
1918 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ था।
1912 में 11 मई के दिन ही कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ था।


11 मई को हुए निधन
2002 में आज ही के दिन ही भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था।
1994 में 11 मई के दिन ही अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ था।

Share this Article
Leave a comment