5 Exit Polls में एनडीए को भारी बहुमत, इंडी गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने की संभावना

admin
1 Min Read

दिल्ली (deshabhi.com)। देश में करीब ढाई महीने तक चले लोकसभा चुनाव का 1 जून को 8 राज्यों में वोटिंग के साथ ही खत्म हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। इंडिया न्यूज डी- डायनामिक्स ने एनडीए 371 सीटें दी हैं। इसके साथ ही इंडी गठबंधन को 125 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, रिपब्लिक टीवी पी- मार्क ने एनडीए को 359 और इंडी गठबंधन को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल्स के मुताबिक, जन की बात ने एनडीए को 362 से 392 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इंडी गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य को 10-20 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत मेटराइज ने एनडीए को 353 से 368 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 118-133 मिलने की संभावना है। जबकि 43-48 सीटें मिलने का अनुमान है।

Share this Article
Leave a comment