नवागढ़ जनपद अध्यक्ष अंजलि मार्कण्डेय को कलेक्टर ने किया बर्खास्त, शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप

admin
1 Min Read

रायपुर (deshabhi.com)। कलेक्टर बेमेतरा ने 22 जुलाई को जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष अंजलि मारकण्डेय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष रितेश शर्मा और जनपद पंचायत नवागढ़ के कृषि स्थायी समिति के सभापति लाखन सिंह ने जनपद पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष अंजलि मारकण्डेय के खिलाफ अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायत की थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा ने आरोप सही पाए और अध्यक्ष को बर्खास्त करने का फैसला दिया।

Share this Article
Leave a comment