मिलिंद देवरा ने ली शिवसेना की सदस्यता , सीएम एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

admin
2 Min Read

मुंबई (deshabhi.com)। कांग्रेस छोड़ने के बाद मिलिंद देवरा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद देवरा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास पहुंचे थे।उसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ग्रहण की।

शिदे गुट में शामिल होने के बाद मिलिंद देवरा ने कहा, ”मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामना देता हूं। आपकी सुख समृद्धि बढ़े। यह मेरी कामना है। आज वह भावुक हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया और सीएम शिंदे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सीएम शिंदे की राजनीतिक विकासमूलक रही है। लोगों की सेवा करने आए हैं। सीएम शिंदे अत्यंत मेहनती और सहज ही उपलब्ध होने वाले नेता हैं और जमीन नेता हैं।”

इससे पहले दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा के शिवसेना में शामिल होने पर कुछ कहने से बचे लेकिन उन्होंने कहा कि अगर देवरा पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। शिंदे ने कहा, ‘‘मैंने उनके फैसले के बारे में सुना है। अगर वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा।”

Share this Article
Leave a comment