Loksabha Election Result 2024 Live: रुझानों में अखिलेश यादव को बड़ी बढ़त, 40 हजार से ज्यादा की लीड

admin
4 Min Read

दिल्ली (deshabhi.com)। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बढ़त बना ली है।एनडीए पीछे चल रहा है।


पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा दो लाख पार की बात कहकर भाजपाइयों ने विजय का संकेत दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे।

बदायूं में सपा आगे, भाजपा पीछे
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण से ही सपा और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है। दिन में 10.56 बजे सपा के आदित्य यादव 207 मतों से आगे चल रहे हैं। दुर्विजय सिंह शाक्य को 35438 मत पाकर दूसरे नंबर और आदित्य यादव 35645 मत पाकर पहले और बसपा के मुस्लिम खां 10537 मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। अब तक 83373 मतों की गिनती हुई। इसमें 532 लोगों ने नोटा दबाया है। । बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 उम्मीदवार हैं। निर्दलीय नापसंद किए गए हैं। नोटा को निर्दलीय के मुकाबले अधिक मत मिले हैं।


रामपुर सीट पर सपा आगे
आजम खां का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी आगे चल रहे हैं।
रामपुर मतगणना : राउंड -3
घनश्याम लोधी भाजपा 46710
मोहिबुल्लाह, सपा 57441
जीशान खान बसपा 5871
सपा 10731 वोटों से आगे


वाराणसी में जीत से पहले जश्न
वाराणसी में पीएम मोदी की जीत से आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर और ढोड़ नगाड़े की थाम पर डांस कर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर के नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाए।

शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव
भाजपा के अरुण सागर- 18061
सपा की ज्योत्सना गौंड- 10541
बसपा के दोदराम वर्मा के 2050
भाजपा प्रत्याशी 7520 वोट से सपा से आगे
भाजपा के अनुराग शर्मा की बढ़त बरकरार
बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने बढ़त बनाई हुई है। वह 24497 वोट से आगे चल रहे हैं।
अलीगढ़ में भाजपा के सतीश गौतम 19904 वोटों से आगे, सपा पीछे
रायबरेली में राहुल गांधी 50589 वोट से आगे

भाजपा के अनुराग शर्मा की बढ़त बरकरार, 18565 वोट से चल रहे आगे
झांसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक अनुराग शर्मा 89005 वोट मिल चुके हैं। जबकि, कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 70440 और बसपा के रवि मौर्य को 7526 वोट मिल चुके है। अनुराग 18565 वोट से आगे चल रहे हैं।


वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प
वेस्ट यूपी की सात सीटों पर मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा के बीच दिलचस्प फाइट चल रही है। यहां गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को पीछे करते हुए रफ्तार भरी है। मालिक 1641 वोट से आगे हो गए हैं। सहारनपुर में इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं गंगोह विधानसभा सीट पर इकरा हसन आगे हैं। बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान तो नगीना में चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं। मेरठ सीट पर अभी तक अरुण गोविल छलांग लगाते दिख रहे हैं। सुनीता वर्मा से उन्हें हालांकि कड़ी टक्कर मिल रही है। गोविल 28619 वोटो से आगे चल रहे हैं।

Share this Article
Leave a comment