जा रहे हैं राम लला के दर्शन के लिए तो जान लें दर्शन का समय,मंगलवार को 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

admin
2 Min Read

अयोध्या(deshabhi.com)। 22 जनवरी के दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह बड़ी ही दिव्यता, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे देश में त्यौहार जैसा माहौल था। लोगों ने अपने घरों में दीप जला कर दीवाली मनाई। वहीं अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। गौरतलब है कि अयोध्या में बीते मंगलवार को 5 लाख के करीब भक्तों ने राम लला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा जिसके कारण सी.एम. योगी स्वयं अयोध्या पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख़्ता इंतज़ाम करने के लिए पुलिस अधिकारीयों को कहा। हालांकि कुछ समय बाद व्यवस्था में सुधार हो गया। ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो इसके लिए यू.पी. के सी.एम. योगी आदित्यनाथ ने VVIP’s को अगले 10 दिनों तक अयोध्या न आने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वे आना ही चाहते हैं तो प्रशासन या फिर श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को सूचित करके आएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। इसको लेकर मेहमानों के अयोध्या पहुंचने का प्रोग्राम बाद में निर्धारित किया जाएगा।

भक्तजन इस समय कर सकेंगे राम लला के दिव्य दर्शन
बता दें कि भक्तजन सुबह 7 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक राम लला के दर्शन कर पाएंगे। भक्तों की बढ़ती तादाद के मद्देनज़र बड़े पुलिस अधिकारी सुरक्षा की व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही भक्तों की असाधारण भीड़ के चलते अयोध्या जाने वालीं यू.पी. रोडवेज़ की सभी बसों को रोक दिया गया है। मंदिर की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को 4 से 5 किलोमीटर के दायरे से पहले ही बंद कर दिया गया है।

Share this Article
Leave a comment