Health Wealth: सुबह खाली पेट जरूर खाएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे निरोगी

admin
3 Min Read

सुबह आप जो कुछ भी कहते हैं वो आपका दिन भर की एनर्जी के लिए जिम्मेदार होता है। अक्सर ऑफिस की जल्दबाजी में सुबह हम या तो बिना खाए ही घर से निकल जाते हैं या फिर कुछ ऐसा खाते हैं जिससे सेहत को नुकसान होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट के बताएं उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे अगर आप सुबह खाली पेट खाते हैं तो आप हेल्दी रह सकते हैं।

सुबह खाली पेट इन चीजों को खाने से बनती है सेहत (What to do with an empty stomach)

० सुबह हर रोज गुनगुना पानी पीने से आपको फायदा हो सकता है इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
० अगर आप सुबह खाली पेट दलिया या ओटमील खाते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहता है दलिया या ओट में घुलनशील फाइबर होते हैं जिसकी वजह से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। वहीं यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
० दही भी एक बेहतरीन विकल्प है यह प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत है इससे अच्छा बैक्टीरिया गट में बढ़ते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कर आता है।

० सुबह खाली पेट आप एक मुट्ठी बादाम अखरोट या कोई भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रित रहता ही है साथ ही आपको ऊर्जा भी मिलती है। फाइबर होने की वजह से आपको का पाचन दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
० अंडा भी एक सुपर फूड है, यह प्रोटीन का पावर हाउस है। इससे मांसपेशियों की मरम्मत होती है। इसके सेवन से आप दिन भर खुद को एक्टिव रख सकते हैं।
० दिन की शुरुआत आप दूध की चाय की जगह पर ग्रीन टी के साथ कर सकते हैं इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और फैट लॉस करने में मदद करता है।

Share this Article
Leave a comment