राम मंदिर में भक्तों का सैलाब, 6 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन

admin
2 Min Read
**EDS: IMAGE VIA VHP MEDIA OFFICE** Ayodhya: The idol of Ram Lalla a day after the 'Pran Pratishtha' ceremony at the Ram Mandir, in Ayodhya, Tuesday, Jan. 23, 2024. (PTI Photo)(PTI01_23_2024_000503A)

अयोध्या(deshabhi.com)। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में पिछले 6 दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

6 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोजाना 2 लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब 2 लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए। 23 जनवरी को 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए थे जबकि 24 और 25 जनवरी को 2-2 लाख रामभक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। 26 जनवरी को यह संख्या बढ़ कर ढाई लाख हो गई। 27 और 28 जनवरी को 2-2 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।

Share this Article
Leave a comment