जबलपुर में किसान खुश, इलेक्ट्रिक रीपर मशीन से फसल कटाई हुई आसान और किफायती

2 Min Read

जबलपुर। किसानों की आय बढ़ाने के लिए लागत कम करना जरूरी है। इसी लक्ष्य को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने मिलकर इलेक्ट्रिक रीपर मशीन किसानों तक पहुंचाई है। यह मशीन मात्र 10 रुपये की लागत में एक एकड़ फसल की कटाई कर सकती है और खेती को सरल तथा किफायती बनाती है।


इलेक्ट्रिक रीपर से गेहूँ की कटाई का प्रदर्शन

जिले के ग्राम खजरी खरिया में किसानों के सामने इस मशीन से गेहूँ की कटाई का लाइव प्रदर्शन किया गया। मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मशीन खुद चलाकर देखा और किसानों से चर्चा की। कलेक्टर ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की, ताकि उत्पादन बढ़े और लागत कम हो।

इस प्रदर्शन में कृषि उप संचालक डॉ. एस. के. निगम, एसडीएम अभिषेक सिंह और प्रोफेसर मोनी थॉमस भी उपस्थित थे।


कम लागत में बड़ी बचत

इलेक्ट्रिक रीपर मशीन पूरी तरह बैटरी और मोटर से संचालित होती है। इसके इस्तेमाल से एक एकड़ में फसल की कटाई का खर्च केवल 10 रुपये आता है। मशीन एक घंटे में लगभग एक एकड़ फसल काट सकती है।


छोटे और बड़े दोनों फसलों के लिए उपयुक्त

यह मशीन चना, मक्का और अन्य फसलों की कटाई में सक्षम है। फसल को लगभग 1 इंच ऊपर से काटती है और एक बार चार्ज करने पर 5-6 घंटे तक काम कर सकती है। बैटरी लगभग 5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है।

रिमूवेबल बैटरी और आसान संचालन

इलेक्ट्रिक रीपर की बैटरी रिमूवेबल है, जिससे मशीन का संचालन आसान हो जाता है। मशीन का वजन लगभग 180 किलोग्राम, चौड़ाई 4 फीट और 20 दांतों वाला कटर है। इसमें कटर चालू/बंद करने, स्पीड एडजस्ट करने और आगे-पीछे करने के लिए बटन और लीवर दिए गए हैं।

Share this Article