Donald Trump Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही टैरिफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ईरान के तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच, ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर टैरिफ को लेकर नया नियम तैयार कर लिया है।
क्या है नया टैरिफ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन अब स्टील और एल्यूमीनियम से बने तैयार उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने जा रहा है। यह कदम पिछले 50% टैरिफ की तुलना में कम जरूर है, लेकिन इसका फोकस अब सिर्फ तैयार उत्पादों पर रहेगा। मतलब यह कि जिन वस्तुओं में स्टील और एल्यूमीनियम शामिल हैं, उनके ऊपर यह तय 25% टैरिफ लागू होगा।
क्यों बदला ट्रंप का तरीका
ट्रंप के इस फैसले के पीछे की रणनीति साफ है – स्टील और एल्यूमीनियम से बने उत्पादों की गिनती करना आसान बनाने के लिए। अब पूरे उत्पाद पर टैरिफ तय रहेगा, बजाय इसके कि उसके हर घटक पर अलग से 50% लगाया जाए। ध्यान रहे, जिन वस्तुओं में स्टील और एल्यूमीनियम का प्रमुख हिस्सा है, उन पर पहले की तरह उच्च टैरिफ लागू रहेगा।
किसे भुगतना पड़ेगा असर
इस फैसले का सबसे बड़ा असर उन देशों पर पड़ेगा जो अमेरिका को स्टील और एल्यूमीनियम से बने उत्पाद निर्यात करते हैं। इनमें प्रमुख हैं:
- कनाडा – अमेरिका को सबसे अधिक मात्रा में ये उत्पाद भेजता है।
- दक्षिण कोरिया, जापान, वियतनाम और भारत – ये सभी देश भी अमेरिका को मेटल आधारित उत्पाद निर्यात करते हैं।
