रायपुर में आज सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन: जानिए किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक पूरी तरह बंद

2 Min Read

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस आक्रोश रैली में प्रदेशभर से भारी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिससे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इंडोर स्टेडियम से शुरू होगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी
प्रदर्शन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशाल सभा से होगी। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा।

ट्रैफिक अलर्ट: दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक कई रास्ते बंद
रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे। लोगों को इन रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रभावित

  • बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक
  • श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक, सदर बाजार
  • महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
  • कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
  • बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम
  • कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक
  • आकाशवाणी चौक (काली मंदिर) से नलघर चौक

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लोगों से सहयोग की अपील
बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

Share this Article