कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

admin
1 Min Read

बलौदाबाजार (deshabhi.com)। कलेक्टर के एल चौहान ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल पर स्थित ट्रेजरी के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, टिकट,फार्म का अवलोकन कर पंजियों में की गई प्रविष्टि का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी से स्ट्रांग रूम में उपलब्ध विभिन्न मूल्यों के न्यायिक एवं गैर न्यायायिक स्टाम्प पेपर तथा रसीदों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। जिला कोषालय अधिकारी श्री जीपी घीदौडे ने बताया कि 500 रुपये के नॉन जुडिसियल स्टाम्प पेपर का कम उपयोग होने के कारण इसकी बडी मात्रा में उपलब्धता है जिसे वापस किया जाना है। उन्होंने बताया कि के रजिस्ट्री में ई- स्टाम्प पेपर का प्रचलन होने के कारण परम्परागत स्टाम्प पेपर की मांग काम है। इस दौरान कोषालय के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

Share this Article
Leave a comment