रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज से आशा भोसले ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
