छत्तीसगढ़ पुलिस में 12 अधिकारियों को प्रमोशन, ASP रैंक पर पदोन्नति का आदेश जारी

admin  - News & Entertainment
1 Min Read

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 12 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग ने अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप सेनानी या समकक्ष रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की 17 सितंबर 2026 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

इन 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सुरेन्द्र साय पैकरा, संजय कुमार ध्रुव, माधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक, राजेश देवांगन, स्नेहिल साहू, घनश्याम कामड़े, दिनेश्वरी नंद, मनीष कुमार कंवर, दीपिका मिंज, अनूप कुमार लकड़ा और मंजूलता बाज शामिल हैं।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2005 के प्रावधानों के तहत नियुक्तियां की गई हैं।

नई पदस्थापना के आदेश अलग से होंगे जारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल जारी आदेश में पदोन्नति का उल्लेख है, जबकि नई जिम्मेदारियों और तैनाती की जानकारी बाद में सामने आएगी।

Share this Article