CG News: आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम साय, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

1 Min Read

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. सीएम याम आज शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जहां वे पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे .

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. बैठक में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे. वहीं 11 जून को भारत मंडपम में प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे. जहां वे बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं.

Share this Article