CG Breaking: मतदान केंद्र में जवान कर रहा था ड्यूटी,अचानक उठाई राइफल और खुद पर चला दी गोली

admin
1 Min Read

गरियाबंद (deshabhi.com)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के पीपरछेड़ी में ड्यूटी में तैनात ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम जियालाल पंवार है। इस पोलिंग बूथ पर तब हंगामा मच गया जब जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर ली। मतदान के बीच चुनावी ड्यूटी में लगे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया। आत्महत्या के इस वारदात से गरियाबंद के पोलिंग बूथ में हड़कंप मचा हुआ है।

मतदान के बीच गरियाबंद में चुनावी ड्यूटी पर लगे जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इससे आसपास के पोलिंग बूथों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, जवान जियालाल पंवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। चुनावी ड्यूटी में जवान गरियाबंद में तैनात था। इस दौरान जवान ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Share this Article
Leave a comment