CG Breaking: IPS हिमांशु गुप्ता को बनाया गया डीजी जेल

1 Min Read

रायपुर (deshabhi.com)। 1994 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के महानिदेशक बनाये गये हैं. वह राजेश कुमार मिश्रा की जगह लेंगे, जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस मुख्यालय में ओएसडी की संविदा नियुक्ति देते हुए राज्य शासन ने जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया था. मिश्रा पुलिस मुख्यालय में ओएसडी बने रहेंगे.

हिमांशु गुप्ता डीजीपी की रेस में भी शामिल रहे हैं. मगर केंद्र सरकार ने अशोक जुनेजा के कार्यकाल में छह महीने का इजाफ़ा कर दिया था.

Share this Article
Leave a comment