लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट

3 Min Read

मध्य प्रदेश : की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के तहत एक और बड़ी सौगात आने वाली है। प्रदेश की लाखों लाभार्थी महिलाओं को जिस 35वीं किस्त का इंतजार था, अब उससे जुड़ी तारीख सामने आ चुकी है। इस दिन उनके बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब तक 34 किस्तों का हो चुका है भुगतान

लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक 34 किस्तें महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में काम कर रही है। हर किस्त के जरिए पात्र महिलाओं को सीधे बैंक खाते में सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

12 अप्रैल को जारी होगी 35वीं किस्त

ताजा जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल, रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करेंगे।

इस अवसर पर करीब 2 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में लगभग 35.39 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक लाभार्थी महिला को 1500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विकास कार्यों को भी मिलेगी नई गति

इस कार्यक्रम में केवल योजना की किस्त ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 184.92 करोड़ रुपये से अधिक की लागत प्रस्तावित है।

इनमें आंगनवाड़ी भवन निर्माण, नदी घाट विकास, पुलिया निर्माण, संदीपन विद्यालय भवन और उप तहसील कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

लाडली बहना योजना राज्य की प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक बन चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

लगातार मिल रही आर्थिक सहायता से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है और यह योजना सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है।

Share this Article