कांकेर में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका: एरिया कमिटी सदस्य ने छोड़ा हथियार, मुख्यधारा में वापसी

2 Min Read

कांकेर। उत्तर बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। हाल के मुठभेड़ों में बड़े कैडर के खत्म होने के बाद नक्सली संगठन के भीतर डर का माहौल है, जिसका परिणाम अब आत्मसमर्पण के रूप में सामने आ रहा है।

परतापुर एरिया कमिटी का सक्रिय सदस्य दासरू ने किया सरेंडर
सोमवार को परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे नक्सली दासरू ने आमाबेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने हथियार छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने का फैसला लिया, जिसे प्रशासन ने बड़ी सफलता माना है।

पुलिस ने की पुष्टि, पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू
इस आत्मसमर्पण की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने की है। उन्होंने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

तत्काल आर्थिक मदद और भविष्य की सुरक्षा का भरोसा
सरेंडर करने वाले नक्सली को प्रारंभिक तौर पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये स्टाइपेंड, मुफ्त आवास और भोजन, कौशल प्रशिक्षण और आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
सरकार की यह नीति न केवल हिंसा के रास्ते पर भटके युवाओं को नई दिशा दे रही है, बल्कि बस्तर में स्थायी शांति और विकास की राह भी मजबूत कर रही है। लगातार बढ़ते आत्मसमर्पण इस बात का संकेत हैं कि अब नक्सलवाद का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।

Share this Article