अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर दो सप्ताह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इस दौरान ईरान ने स्पष्ट किया है कि पूर्ण युद्धविराम के लिए उनकी 10 सूत्रीय शर्तें मानी जाएँ। ईरान का कहना है कि इन शर्तों के बिना सीजफायर असंभव है।
ईरान की 10 प्रमुख शर्तें
- इराक, लेबनान और यमन में युद्ध की पूर्ण समाप्ति
- होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करना
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण मान्यता प्राप्त होना
- ईरान के खिलाफ युद्ध की स्थायी और पूर्ण समाप्ति
- सभी संघर्षों को पूरी तरह समाप्त करना
- ईरान को पुनर्निर्माण लागत का पूरा मुआवजा प्रदान करना
- ईरान पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने की पूर्ण प्रतिबद्धता
- मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सैनिकों की वापसी
- ईरान द्वारा परमाणु हथियार हासिल न करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता
- सभी शर्तें स्वीकार होने के बाद तुरंत युद्धविराम लागू
अमेरिका की प्रतिक्रिया और अगला कदम
अब बड़ी नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि क्या अमेरिकी प्रशासन इन शर्तों को स्वीकार करेगा। ईरान और अमेरिका के बीच पूर्ण युद्धविराम के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आधिकारिक बातचीत की संभावना है।
पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर कड़ा रुख अपनाया था और ईरान को धमकी दी थी। लेकिन हाल ही में सीजफायर की घोषणा के साथ स्थिति बदल गई। ईरान का दावा है कि अमेरिका ने उनकी शर्तें मान ली हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अब ट्रंप के हाथ में है।
