पश्चिम बंगाल : सियासत में चुनावी हार के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रोफाइल अपडेट करते हुए मुख्यमंत्री पद का उल्लेख हटा दिया है।
सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही बदला बायो, लेकिन ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से दूरी
Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल’ हटा दिया। हालांकि उन्होंने खुद को ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से परहेज किया और एक अलग तरीका अपनाया।
नई पहचान में पुराने कार्यकाल का जिक्र, TMC संस्थापक के रूप में बनाए रखा उल्लेख
अब ममता बनर्जी ने अपने बायो में खुद को पश्चिम बंगाल की 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री बताया है। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बरकरार रखी है।
सोशल मीडिया पर उठा विवाद, यूजर्स ने की थी कार्रवाई की मांग
प्रोफाइल अपडेट में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। कई यूजर्स ने Elon Musk को टैग करते हुए बायो बदलने की मांग की थी, जबकि कुछ लोगों ने अकाउंट सस्पेंड करने तक की बात कही थी।
इस्तीफे को लेकर भी रही चर्चा, विधानसभा भंग होने के साथ खत्म हुआ कार्यकाल
चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 7 मई को राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के साथ ही उनका कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।
