शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…पहचान छिपाकर बनाई नजदीकी

2 Min Read

ग्वालियर : के माधवगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखे और शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी समीर खान ने अपना नाम बदलकर उससे संपर्क किया और दोस्ती बढ़ाई। बाद में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।

विधवा महिला को बनाया निशाना

शिकायत में महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान आरोपी ने खुद को किसी और नाम से परिचित कराते हुए उसके करीब आने की कोशिश की।

सच सामने आते ही बढ़ा विवाद

जब महिला को आरोपी की असली पहचान का पता चला, तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से उसे फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही हथियारों की तस्वीरें भेजकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई

घटना के बाद महिला ने स्थानीय संगठनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विभिन्न पहलुओं से जांच जारी

पुलिस इस पूरे मामले की अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article