छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 2 नवंबर को दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर शो, पलक मुच्छाल और अभिजीत देंगे प्रस्तुति

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में इस बार रोमांच, संगीत और लोकसंस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। नवा रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस समारोह में भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम हवाई करतब दिखाएगी। वहीं, बॉलीवुड गायक पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

राज्योत्सव का आयोजन अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में होगा।

आसमान में दिखेंगे स्वदेशी हेलीकॉप्टरों के करतब

राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होने वाला सारंग एयरोबेटिक शो होगा। इसमें स्वदेशी एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए हवाई करतब दिखाए जाएंगे। हेलीकॉप्टरों की सामूहिक उड़ान और तालमेल से किए जाने वाले प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

तीन दिन, तीन संगीत प्रस्तुतियां

राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1 नवंबर को पलक मुच्छाल प्रस्तुति देंगी। 2 नवंबर को स्वस्ति मेहुल और 3 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे।

सरकारी योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी

राज्योत्सव परिसर में कृषि, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोक निर्माण समेत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनमें सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

आयोजन में ‘विकसित भारत’ और ‘अंजोर छत्तीसगढ़’ जैसे विषयों के जरिए प्रदेश की विकास योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Share this Article