छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय को आईएएस में नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, तीनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
यह नियुक्ति वर्ष 2025 की रिक्तियों के आधार पर जारी चयन सूची के तहत की गई है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, तीनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक परिवीक्षा पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है।
किस अधिकारी को मिली पदोन्नति?
आईएएस बनने वाले अधिकारियों में अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय शामिल हैं। अभिषेक अग्रवाल रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं।
अधिसूचना में तीनों अधिकारियों की नई पदस्थापना का उल्लेख नहीं है। अब राज्य सरकार के अगले आदेश के बाद यह स्पष्ट होगा कि उन्हें किन विभागों या प्रशासनिक जिम्मेदारियों में नियुक्त किया जाता है।
