Kondagaon: कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में अचानक आग लग गई. हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का रिसाव बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
