रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन-06 के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक ब्लॉक और इंटरलॉकिंग कार्यों की घोषणा की है। इस कारण 9 जून से 12 जून तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कुछ सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।
स्टेशन पर होगा तकनीकी कार्य, अलग-अलग चरणों में लिया जाएगा ब्लॉक
रेलवे के अनुसार 9 जून को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा।इसके बाद 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर भी इसी समय अवधि में ब्लॉक रहेगा।मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून को सुबह 11:30 बजे शुरू होकर 12 जून को रात 2:30 बजे तक चलेगा। यह कार्य कुल 15 घंटे तक जारी रहेगा।
कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे ने कई डेमू और मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:
68709 रायपुर–डोंगरगढ़ (10 और 11 जून रद्द)
68710 डोंगरगढ़–रायपुर (11 और 12 जून रद्द)
68711 डोंगरगढ़–गोंदिया (10 और 11 जून रद्द)
68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ (10 और 11 जून रद्द)
68713 गोंदिया–इतवारी (10 और 11 जून रद्द)
68716 इतवारी–गोंदिया (10 और 11 जून रद्द)
68714 इतवारी–बालाघाट (10 और 11 जून रद्द)
68715 बालाघाट–इतवारी (10 और 11 जून रद्द)
कुछ ट्रेनों का रूट आंशिक रूप से बदला जाएगा
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया है।
68705 रायपुर–डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 और 11 जून को दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी। इसके आगे दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच सेवा रद्द रहेगी।
68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर पैसेंजर भी 10 और 11 जून को दुर्ग से ही संचालित होगी और डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच इसका संचालन बंद रहेगा।
यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर रेल संचालन अधिक सुचारू और सुरक्षित होने की उम्मीद जताई गई है।
