छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर…राजनांदगांव और रायपुर सबसे तपते जिले, पारा 42 डिग्री तक पहुंचा

2 Min Read

Chhattisgarh : मौसम का रुख एक बार फिर गर्म हो गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर और अधिक तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजनांदगांव और रायपुर सबसे गर्म जिले
तापमान के आंकड़ों में Rajnandgaon और राजधानी Raipur सबसे गर्म शहरों के रूप में दर्ज किए गए हैं, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।इसके अलावा Bilaspur में 41.8 डिग्री, दुर्ग में 41.4 डिग्री और बेमेतरा व सक्ती में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

कुछ जिलों में राहत, लेकिन पूरी तरह नहीं
दूसरी ओर Ambikapur में तापमान 36.6 डिग्री और जगदलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत कम रहा। इन इलाकों में मौसम थोड़ा राहत भरा जरूर रहा, लेकिन उमस ने लोगों को पूरी तरह राहत नहीं दी।

बारिश की संभावना से उम्मीद, लेकिन गर्मी बनी रहेगी चुनौती
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर अभी जारी रहने की उम्मीद है।

Share this Article