छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत, चर्लापल्ली से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

2 Min Read

छत्तीसगढ़ : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। चर्लापल्ली से दानापुर के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी, जिससे बिहार, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे चर्लापल्ली स्टेशन से रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर संचालित होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन शाम 8:10 बजे चांदाफोर्ट स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 8:12 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन रात 11:45 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी, जहां 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 11:55 बजे आगे के लिए रवाना की जाएगी।

बालाघाट जंक्शन पर ट्रेन का आगमन रात 12:40 बजे होगा और दो मिनट रुकने के बाद यह आगे बढ़ेगी। वहीं नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:22 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के अनुसार तय मार्ग से गुजरते हुए यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।

24 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए गए है। इनमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

Share this Article