दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने फहराया तिरंगा, ऑक्सीजन की कमी से तबीयत बिगड़ी, अब नेपाल में इलाज जारी

2 Min Read

Tiranga Hoisted On World’s Highest Peak: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बेटी अमिता श्रीवास ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अमिता ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया.

माउंट एवरेस्ट पर अमिता श्रीवास ने फहराया तिरंगा

अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को 8848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया. उनकी इस उपलब्धि से चांपा नगर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है. अमिता की सफलता को लोग बेटियों के हौसले और मेहनत की बड़ी मिसाल मान रहे हैं.

ऑक्सीजन की कमी से तबीयत बिगड़ी

एवरेस्ट समिट के बाद वापसी के दौरान अमिता श्रीवास की तबीयत अचानक बिगड़ गई. अत्यधिक ऊंचाई, माइनस 40 डिग्री तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थिति खराब होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, अमिता को फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Share this Article