Fifteen Laptops Stolen From Hostel: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT रायपुर में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां शातिर चोर ने हास्टल में घुसकर करीब 15 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
IIIT रायपुर हॉस्टल से 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी
- ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार चोरी उस समय हुई जब अधिकांश छात्र परीक्षा देने के लिए अपने कमरों से बाहर गए हुए थे.
- इसी दौरान चोरों ने सुनसान हॉस्टल का फायदा उठाया और कमरों में रखे महंगे लैपटॉप लेकर फरार हो गए.
- मिली जानकापी के मुताबिक, आरोपी खुद को कामगार या कर्मचारी बताकर संस्थान परिसर में दाखिल हुए थे.
- बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी तरह सुरक्षा कर्मियों को झांसे में लिया और आसानी से हॉस्टल तक पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने छात्रों के कमरों को निशाना बनाया.
CCTV की जांच जारी
छात्रों का कहना है कि घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है. चोरों को पहले से जानकारी थी कि परीक्षा के समय हॉस्टल खाली रहेगा. इसी वजह से उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए यही समय चुना. घटना के बाद संस्थान प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कराई.
