रायपुर। पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई घटना को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह फोन पर उनसे बात कर उनका हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने भरोसा दिलाया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
वहीं, पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
