बोर्ड रिजल्ट 2026 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 से आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा और वे अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
फरवरी से मार्च तक चली परीक्षा, लाखों छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले परिणाम 15 अप्रैल तक जारी किए जाने की योजना थी, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव और कुछ परिस्थितियों के कारण इसमें देरी हो गई।हिंदी पेपर लीक मामले के चलते 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिसके कारण परिणाम जारी होने में समय लगा।
इस बार भी लाखों छात्रों ने दी परीक्षा, रिजल्ट पर टिकी नजर
इस साल कक्षा 10वीं में कुल 3,20,535 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है।बड़ी संख्या में छात्र आगे की पढ़ाई और प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल का प्रदर्शन, इस बार बढ़ी उम्मीदें
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को छत्तीसगढ़ बोर्ड ने परिणाम जारी किए थे। उस समय कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 68.76 रहा था, जबकि 12वीं का परिणाम 82.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था।इस बार छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ी हुई हैं कि परिणाम बेहतर हो।
रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक, जानिए आसान तरीका
परिणाम जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें
सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं
एसएमएस से भी मिल जाएगा रिजल्ट, बिना इंटरनेट के आसान तरीका
छात्र मोबाइल से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं
12वीं के लिए CG12 टाइप कर रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेजें
10वीं के लिए CG10 टाइप कर रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेजें
छात्रों के लिए आज का दिन बना सबसे बड़ा इंतजार का पल
लाखों छात्रों के लिए आज का दिन भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित होगा। कुछ ही घंटों में रिजल्ट जारी होते ही लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा और नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे।
