सक्ती पावर प्लांट हादसा: SDM जांच में खुलेंगे सुरक्षा खामियों के राज, 8 बिंदुओं पर होगी विस्तृत पड़ताल

2 Min Read

सक्ती | जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अमृत टोपनो ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं।

डभरा SDM को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

प्रशासन ने हादसे की जांच की जिम्मेदारी डभरा एसडीएम को सौंपी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि एक माह के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

8 अहम बिंदुओं पर होगी गहन जांच

जांच के लिए प्रशासन ने आठ प्रमुख बिंदु तय किए हैं, जिनके आधार पर पूरे हादसे की परत दर परत समीक्षा की जाएगी। इनमें तकनीकी खामियों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

मुख्य जांच बिंदु इस प्रकार हैं
बॉयलर में तकनीकी खराबी कैसे उत्पन्न हुई
सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं
नियमित मेंटेनेंस और निरीक्षण की स्थिति
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका
हादसे के समय सुरक्षा प्रोटोकॉल की स्थिति

जिम्मेदारों पर तय होगी जवाबदेही

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन पर कार्रवाई तय है।

पहले ही कई मजदूरों की हो चुकी है मौत

इस भीषण हादसे में कई मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इसी वजह से यह जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भविष्य में हादसों को रोकने पर फोकस

प्रशासन का कहना है कि इस जांच का उद्देश्य सिर्फ दोषियों को सामने लाना ही नहीं, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share this Article