बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 251 शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों की सेवानिवृत्ति तय, शिक्षा विभाग में व्यापक पुनर्संरचना की तैयारी

4 Min Read

बिलासपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 251 अधिकारियों और प्राचार्यों की सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया है। यह पूरी प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे वर्ष जारी रहेगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार इस सूची में सबसे अधिक संख्या प्राचार्यों की है, जिनमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हाई स्कूल स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रमुख शामिल हैं। इसके अलावा सहायक संचालक (योजना), DIET के सहायक प्राध्यापक, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने वालों में शामिल हैं।

तीन दशक की सेवा के बाद विदाई, 1964 बैच के अधिकारी शामिल

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकांश अधिकारी 1964 जन्म वर्ष से संबंधित हैं, जिन्होंने लगभग तीन दशकों तक शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाएं दी हैं। जून 2026 को विशेष रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने 50 से अधिक प्राचार्य और अधिकारी एक साथ सेवानिवृत्त होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर ने 36 प्राचार्यों की अलग सूची भी जारी कर दी है, जो वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जीपीएफ कटौती बंद होने के तुरंत बाद सभी पेंशन प्रपत्र और सेवा पुस्तिका समय पर जमा की जाए, ताकि अंतिम भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

बिलासपुर जिले से सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्यों की सूची

1 अल्का अग्रवाल उमावि चांटीडीह
2 नरेन्द्र सिंह राजपूत उमा शा क तखतपुर
3 रविकांत दुबे शा बा उमा शा तखतपुर
4 सपना गांगुली उमा शा महमंद
5 देवनाथ मुखर्जी सेजेश उमा शा मंगला
6 अजय नाथ हाईस्कूल धौराभाठा
7 शशि किरण किण्डो उमावि खम्हरिया
8 साधना जायस प्रधान हाईस्कूल लिम्हा
9 ज्योति तिर्की उमावि जांजी
10 मनोज वैद्य हाईस्कूल अमने
11 माधुरी मानुरकर हाईस्कूल फरहदा
12 लिली सुशीला उमावि रानीडेरा
13 रजनीश अरोरा हाईस्कूल कौड़िया
14 आशा दत्ता उमावि कोटा
15 संदीप गोविंद चोपड़े जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर
16 कृपा ग्लोरिया एक्का हाईस्कूल दैजा
17 कावेरी वर्मा उमावि पौंसरी
18 प्रभास चंद शाडिल्य हाईस्कूल उर्तुम
19 हूप सिंह क्षत्री उमावि बीजा
20 राजेश कुमार भेदी हाईस्कूल देवतरा
21 यू एल जायसवाल उमावि बेलपान
22 सीमा पाण्डेय उमावि पोडी
23 रामकृष्ण पटेल उमावि नेवरा
24 विनोद कुमार शुक्ला हाईस्कूल बहेरामुड़ा
25 डॉ पुष्पा अवस्थी उमावि गनियारी
26 पिंकी उमावि सेंवार
27 पी दासरथी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर
28 देवेन कुमार लाल हाईस्कूल गुनसरी
29 नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा हाईस्कूल खुरदुर
30 मोहम्मद तसव्वुर आलम उमावि पोड़ी गनियारी
31 सोहन कुमार अम्बस्ट हाईस्कूल गोंदईया
32 सुजय शरण उमावि दर्राभाठा आरएमएसए
33 अजय कुमार कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर
34 गौतम प्रसाद साहू हाई स्कूल भाड़म
35 कल्पना खरे उमावि बेलगहना
36 जूही साव हाईस्कूल धूमा

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी तस्वीर

इस बड़े पैमाने पर हो रही सेवानिवृत्ति को शिक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में अनुभवी प्राचार्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से आने वाले समय में विभागीय संरचना और विद्यालय प्रबंधन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Share this Article